राज्यपाल की ओर से 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए सम्मानित
भोपाल
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कोविड-19 संक्रमण की स्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करने की व्यवस्था कराई है। इसके तहत राजभवन के अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राज्यपाल की ओर से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ सहित शॉल, श्रीफल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।
भोपाल में निवासरत स्वतंत्रता सेनानियों को राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें श्री देवीशरण, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती सावित्री देवी, श्रीमती चंद्रावती सिंह, मुफ्ती अब्दुल रज्जाक, मुख्तार खान, हबीब नजर, माणिकचंद चौबे, नारायण प्रसाद नरोलिया, मोहम्मद जमीर, लक्ष्मीकांत मिश्रा और श्रीमती नारायणी देवी शामिल है।

पाठको की राय